कोल्हापुर, 10 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) कोल्हापुर के शिरोल तालुका के नांदनी मठ से महादेवी ऊर्फ माधुरी हथिनी की वापसी का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है. पूर्व सासद राजू शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि माधुरी वनतारा से नंदनी के लिए रवाना हो रही हैं. इससे नंदनी के लोगों में खुशी का माहौल है जो कई दिनों से माधुरी की घर वापसी का इंतजार कर रहे थे. राजू शेट्टी लगातार महादेवी ऊर्फ माधुरी हथिनी को नांदनी (ता. शिरोल) के स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य संस्थान मठ से नांदनी वापस लाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने माधुरी की घर वापसी के लिए 45 किलोमीटर की पदयात्रा की थी. वनतारा के सीईओ से बातचीत भी की, कानूनी लड़ाई लड़ी और एडमिनिस्ट्रेशन से भी बात की थी. इस बीच, माधुरी हथिनी को वापस नांदनी भेजने की मांग पर बुधवार (9 तारीख) को ऑनलाइन सुनवाई हुई. नांदनी मठ, वनतारा और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हाई पॉवर कमेटी के सामने नांदनी मठ में माधुरी को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी पेश की गई. इस समय माधुरी को नांदनी भेजने की मांग की गई. हाई पॉवर कमेटी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. उसके बाद राजू शेट्टी ने पोस्ट किया कि, माधुरी वनतारा छोड़कर नांदनी की ओर आ रही है. इससे माधुरी की घर वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 23 जून को हाय पॉवर कमिटी के सदस्यों, केंद्रीय चिड़ियाघर के सदस्यों, महाराष्ट्र सरकार व वन विभाग के प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति बनाई गई थी. उसके बाद 17 जुलाई को हुई सुनवाई में संयुक्त समिति ने 5 अगस्त तक नंदनी में हथिनी माधुरी के लिए दी गई सुविधाओं का निरीक्षण कर 10 अगस्त को उच्चस्तरीय समिति को रिपोर्ट सौंप दी थी. बुधवार (9 सितंबर) पर्यूषण साधना, अनुशासन और शाम ऑनलाइन सुनवाई की गई.
प्रथमाचार्यजी का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
आचार्य शांतिसागरजी महाराज जी जयंती महोत्सव होगा धूमधाम से 13 सितंबर को प. पू. प्रथमाचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज की 71 वीं जयंती है. जयंती महोत्सव के पहले माधुरी हथिनी को नांदनी वापस लाने की मांग नांदनी के साथ परिसर के 750 गांव वालों ने की थी. अन्यथा मुंबई में मुख्यमंत्री के ‘वर्षा’ आवास तक मार्च करेंगे ऐसे पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा था. मठ में 400 सालों से हाथियों की धार्मिक परंपरा है. माधुरी की वापसी अब इस महोत्सव के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.