लोन का लालच देकर 70 बैंक खातों को 'म्यूल' किया

साइबर पुलिस की टीम ने गोवा और कोलकाता से दो लोगों को गिरफ्तार किया

    11-Sep-2026
Total Views |

loan 
चिंचवड़, 10 सितंबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने एक ऐसे गिराेह का भंडाफाेड़ किया है जाे नागरिकाें काे ऋण का लालच देकर साइबर धाेखाधड़ी के ज़रिए पैसे प्राप्त करने के लिए उनके बैंक खाताें का इस्तेमाल कर रहा था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गाेवा के नागरिकाें, विशेषकर महिलाओं के लगभग 60 से 70 बैंक खाते प्राप्त किए गए और उनके माध्यम से कराेड़ाें रुपये की साइबर धाेखाधड़ी के लेनदेन किए गए. इस मामले में गाेवा और काेलकाता के 2 लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लाेगाें के नाम अभिकेश माेहन आचरेकर(उम्र-34 वर्ष,निवासी गाेवा) व अनमाेल शर्मा (उम्र- 32 वर्ष,निवासी काेलकाता,पश्चिम बंगाल) हैं.पुलिस उपायुक्त राेहिदास पवार द्वारा दी जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के प्रबंधक काे विदेशी शेयर बाजार, स्टाॅक मार्केट और आईपीओ में निवेश करने पर 500 प्रतिशत लाभ का लालच देकर उससे 83 लाख 80 हजार रुपये की धाेखाधड़ी की गई.इस संबंध में पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
 
पुलिस उपायुक्त राेहिदास पवार, पुलिस सहायक आयुक्त राेहिणी बनकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविकिरण नाले, निरीक्षक दिगंबर गायकवाड़, सहायक निरीक्षक प्रवीण स्वामी, सहायक निरीक्षक वैभव पाटिल, उपनिरीक्षक प्रकाश कातकाड़े, सागर पाेमान, राेहित डाेलस, विद्या पाटिल एवं टीम ने इस कार्रवाई काे अंजाम दिया.