बच्चाें के मूल्यात्मक विकास में प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 पुणे की जिलास्तरीय स्पर्धा में पुष्पा कटारिया ने कहा

    11-Sep-2026
Total Views |
 htgdh
पुणे, 10 सितंबर (आ. प्र.)
अणुव्रत शिक्षा संस्कार मिशन अणुव्रत, क्रिएटिविटी, कॉन्टेस्ट, संगीत, चित्रकला, भाषण व लेखन विषय में राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली यह एक रचनात्मक प्रतियोगिता है. बच्चों में भावनात्मक विकास और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके रुझानों में इन प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका है, यह जानकारी पुष्पा कटारिया ने दी. अणुव्रत वेिश भारती सोसायटी के तत्त्वावधान में अणुव्रत समिति, पुणे द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026-थीम हमारी ताकत, हमारा परिवार-के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ति सामदड़िया एवं प्रियंका सुराणा द्वारा नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ. इसके पश्चात बाल शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सुमधुर स्वर में अणुव्रत गीत की प्रस्तुति दी. अणुव्रत समिति, पुणे के अध्यक्ष रोशन चोरड़िया ने उपस्थित सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया तथा ACC 2026 के उद्देश्यों एवं अणुव्रत के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर राष्ट्रीय अणुव्रत टीम सदस्य पुष्पा कटारिया, जीवन विज्ञान महाराष्ट्र प्रभारी, टीपीएफ पुणे अध्यक्ष अरविंद नाहटा एवं प्रमिला बर्डिया की गरिमामय उपस्थिति रही. प्रतियोगिता के सफल संयोजन में कार्यक्रम संयोजक योगेश ओसवाल सहित पुणे अणुव्रत समिति की टीम-आशीष छाजेड़, किशोर गेलड़ा, स्नेहा नाहटा, राजेश भंसाली, दिलीप चोपड़ा, मोहित सुराणा, हर्षद सुराणा व अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विजेताओं की सूची - चित्रकला : मैत्री भंसाली, निबंध : धनुष चिंथन एवं दिशा अग्रवाल, भाषण : विरति जैन एवं कुशल राका, कविता : जैनम जैन एवं हर्ष सुराणा गायन (एकल) : कर्तव्य चोपड़ा, गायन (समूह) : धनश्री काले, वैष्णवी लेकुरवाले, श्रद्धा वाल्हेकर, आरोही तुलसे एवं श्रावणी कांबले.