बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हाईस्कूल में शिक्षक दिवस संपन्न
शिक्षिका अर्चना जोगदंड सम्मानित, विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षक और मुख्याध्यापक की भूमिका
11-Sep-2026
Total Views |
रविवार पेठ, 10 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) रविवार पेठ स्थित बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल में मंगलवार, 8 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष दिनेशकुमार अग्रवाल तथा सदस्य विनोद जालान विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्राथमिक विभाग की अध्यापिका अर्चना एकनाथ जोगदंड को आदर्श शिक्षिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का परिचय सुश्री विद्या बांदल ने कराया. वहीं विद्या कोतुलकर ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला. शिक्षक सम्मान सूची का वाचन रसूल मनियार ने किया. माध्यमिक विभाग में कक्षा 10वीं तथा प्राथमिक विभाग में कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों ने अध्यापन का दायित्व संभाला. माध्यमिक विभाग में कक्षा 10वीं की छात्रा कंचन लुहार को मुख्याध्यापिका तथा प्राथमिक विभाग में कक्षा 7वीं के छात्र अक्षय यादव को मुख्याध्यापक बनने का अवसर मिला. कार्यक्रम में शिक्षा समिति की ओर से सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया. समारोह की सफलता में माध्यमिक विभाग की मुख्याध्यापिका अेिशनी रोकडे, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका रोहिणी सूर्यवंशी, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.