मिडटर्म चुनाव जीता तो हर वोटर को 5 लाख देंगे: ट्रम्प

128 लाख करोड़ खर्च करने होंगे, यह पाकिस्तान की इकोनॉमी का 3 गुना बजट होगा

    11-Sep-2026
Total Views |
 
Trump
वाॅशिंगटन, 10 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दाेनाें में बहुमत बरकरार रखती है, ताे हर बालिग अमेरिकी काे 5000 डाॅलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे. ट्रम्प ने यह बयान डलास में रिपब्लिकन कन्वेंशन काे संबाेधित करते हुए दिया. उन्हाेंने इसे ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया और कहा कि यह अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दिया जाएगा.
 
ट्रम्प ने ये भी कहा कि डिविडेंड की रकम अमेरिका में ही खर्च करनी हाेगी. हालांकि, उन्हाेंने यह नहीं बताया कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, भुगतान का दायरा क्या हाेगा और रकम किस तरह बांटी जाएगी. अमेरिका में करीब 26.98 कराेड़ वयस्क हैं. अगर सभी काे 5,000 डाॅलर दिए जाएं ताे कुल खर्च करीब 1.35 ट्रिलियन डाॅलर यानी 128.25 लाख कराेड़ रुपए हाेगा. यह रकम दुनिया के करीब 162 देशाें की इकाेनाॅमी से ज्यादा है. यहां तक की यह पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से करीब 3.3 गुना ज्यादा है. पाकिस्तान की जीडीपी करीब 407.3 अरब डाॅलर यानी 38.69 लाख कराेड़ है.
 
2025 में अमेरिका की अर्थव्यवस्था करीब 30.8 ट्रिलियन डाॅलर की थी. हर बालिग अमेरिकी काे 5,000 डाॅलर देने की याेजना पर करीब 1.3 ट्रिलियन डाॅलर खर्च हाेगा. इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी हाेगी. यह रकम अमेरिका की 2025 की जीडीपी के करीब 4.2% के बराबर है.