बैंकों की हड़ताल से 2 लाख करोड़ का कारोबार ठप

पांच दिवसीय कामकाज को लेकर महाराष्ट्र सहित देशभर में 8 लाख सरकारी बैंक कर्मी सड़कों पर उतरे

    12-Sep-2026
Total Views |

bank 
नई दिल्ली/मुंबई, 11 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
सरकारी बैंकाें की हड़ताल से 2 लाख कराेड़ का काराेबार ठप हाे गया. पांच दिवसीय कामकाज काे लेकर महाराष्ट्र सहित देशभर में 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मी सड़काें पर उतरे.
 
एक दिवसीय हड़ताल के तहत जगह-जगह प्रदर्शन, नारेबाजी, रैली, बैंकाें पर ताले लटके रहे.
कर्मचारियाेें ने सरकार पर समझाैते का पालन न करने का आराेप भी लगाया. कर्मियाें ने सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा-यदि सरकार मांगे नहींं मानीं ताे 28 सितंबर से 3 दिवसीय हड़ताल करेंगे.
 
फिर भी सरकार नहीं देती ताे 26 अ्नटूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल चले जाने की चेतावनी दी. छुट्टी का दिन हाेने से शनिवार 12 व रविवार 13 सितंबर काे भी बैंक बंद रहेंगे. आम जनता से लेकर काराेबारियाें काे भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग पर बैंक कर्मियाें का कहना है कि वह 40 मिनट काम करने काे तैयार है.
 
बैंक  कर्मचारियाें का कहना है कि केंद्र सरकार अन्य विभागाें में ताे 5 दिन काम करना पड़ता है और दाे वीक ऑफ मिलते हैं. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियाें का कहना है कि 5 डे वर्किंग से सिर्फ बड़े लाेगाें काे असर हाेगा, आम जनता काे काेई असर नहीं पड़ेगा.
हड़ताल से लगभग 5,500 कराेड़ रुपये का दैनिक काराेबार प्रभावित हुआ. मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाॅयीज एसाेसिएशन (एमपीबीईए) के चेयरमैन माेहनकृष्ण शुक्ला ने बताया, ‘सूबे की कुल 8,707 बैंक शाखाओं में से लगभग 7,000 शाखाओं के करीब 42,000 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए. इनमें 12 सरकारी बैंकाें के साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकाें (आरआरबी) और सहकारी बैंकाें के कर्मचारी शामिल हैं. बैंक कर्मचारियाें की फाइव-डे वर्किंग की मांग, एमी में 7 हजार बैंक बंद, बाद में भी हड़ताल की चेतावनी.
 
फाइव डे वर्किंग और दाे वीकऑफ की मांग पर एमपीसीजी में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. एमपी में 8707 में से 7000 शाखाएं बंद हैं, 42 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके अलावा शुक्रवार काे 5500 कराेड़ का काराेबार प्रभावित हुआ है.