5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

जीरो टॉलेरेंस अभियान के अंतर्गत एक्सटॉर्शन सेल ने 25 लाख लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा

    12-Sep-2026
Total Views |

Bhosri 
भाेसरी, 11 सितंबर (आ.प्र.)
एम.आई.डी.सी. भाेसरी क्षेत्र की एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियाें काे सूचना का अधिकार (आरटीआई) का डर दिखाकर, कंपनी के दस्तावेज निकालने की बात कहकर तथा जान से मारने की धमकी देकर 5 कराेड़ रुपये की फिराैती मांगने और 25 लाख रुपये स्वीकार करने वाले चार आराेपियाें काे एंटीएक्सटाॅर्शन सेल ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है. आराेपी पिछले छह महीनाें से कंपनी के प्रतिनिधियाें से संपर्क कर रहे थे और कंपनी के काम काे सही न बताते हुए महाराष्ट्र में व्यापार करने के एवज में 5 कराेड़ रुपयाें की मांग कर रहे थे. पैसे न देने पर कंपनी काे धमकी दी गई थी.
 
इस शिकायत काे गंभीरता से लेते हुए एंटी-एक्सटाॅर्शन सेल ने याेजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. इस मामले में एम.आई.
डी.सी. राहुल प्रेमनारायण मिश्रा (उम्र-38 वर्ष), अल्ताफ उस्मान जानवेकर (उम्र-53 वर्ष), रमेश भीमा मांजरेकर (उम्र-39 वर्ष) और सुनील राजेंद्र कानू (उम्र -35 वर्ष) काे गिरफ्तार किया गया है. आराेपी सुनील कानू के कब्जे वाली मारुति सुजुकी दङ-6 गाड़ी से आराेपी शिकायतकर्ता के पास आए थे.
 
इसके बाद फिराैती की रकम काे लेकर चर्चा हुई और आराेपी राहुल मिश्रा ने शिकायतकर्ता से काले रंग के बैग के साथ 25 लाख रुपये नकद स्वीकार किए.
 
अपराध के मुख्य साजिशकर्ता, प्रत्यक्ष रूप से फिराैती मांगने वाले, मध्यस्थाें तथा आराेपियाें की मदद करने वाले व्यक्तियाें की भूमिका की जांच कर उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उद्यमियाें और व्यवसायियाें काे किसी भी दबाव या धमकी के आगे झुके बिना ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस काे सूचना देनी चाहिए. शिकायतकर्ता और सूचना देने वाले व्यक्तियाें की सुरक्षा काे प्राथमिकता दी जाएगी. प्राप्त शिकायताें काे गंभीरता से लेकर तुरंत जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
किसी भी प्रकार की शिकायत हाेने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें औद्याेगिक क्षेत्र में दहशत फैलाकर फिराैती वसूलने का प्रयास करने वालाें काे काेई माफी या छूट नहीं दी जाएगी. कानून का डर कायम कर ऐसी आपराधिक प्रवृत्तियाें पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाई जाएगी. फिराैती से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या धमकी मिलने पर नागरिक और उद्यमी तुरंत एंटी-एक्सटाॅर्शन सेल, क्राइम ब्रांच के हेल्पलाइन नंबर 7517- 7517-593 पर संपर्क करें.