सीबीआई द्वारा पुणे-मुंबई सहित 12 ठिकानों पर छापे

बिल्डरों व वित्तीय संस्थानों में सांठगांठ को लेकर योजना बनाकर कार्रवाई

    12-Sep-2026
Total Views |
 
CBI
मुंबई/बेंगलुरु, 11 सितंबर (वि.प्र.)
सीबीआई द्वारा पुणे-मुंबई सहित 12 ठिकानाें पर छापेमारी से हड़कंप मच गया. बिल्डराें व वित्तीय संस्थानाें में सांठगांठ काे लेकर याेजना बनाकर हुई कार्रवाई. बेंगलुरु में भी कई स्थानाें पर रेड से लाेग दहशत में आए. यहां पांच नए आपराधिक मामले दर्ज करने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई. बता दें कि फ्लैट खरीदाराें के साथ धाेखाधड़ी, बैंक व बिल्डराें की सांठगांठ की शिकायत पर ए्नशन हुआ है.
 
आराेपियाें के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त कर लिया गया.
सुप्रीम काेर्ट के आदेश पर अब तक 55 बिल्डराें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार एजेंसी ने बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में कुल 12 ठिकानाें पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई पांच नए आपराधिक मामलाें के सिलसिले में की गई है. सीबीआई के मुताबिक, सुप्रीम काेर्ट के निर्देश पर बिल्डराें के खिलाफ पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें ओजाेन ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियाें के खिलाफ चार मामले हैं, जाे बेंगलुरु और मुंबई की परियाेजनाओं से संबंधित हैं.
 
वहीं, पांचवां मामला बेंगलुरु की परियाेजना से जुड़ी है. मे. विवांसा बाल्सम के खिलाफ दर्ज किया गया है. इन मामलाें में विभिन्न वित्तीय संस्थानाें के अज्ञात अधिकारियाें की भूमिका भी जांच के दायरे में है. जांच एजेंसी काे शक है कि बिल्डराें और वित्तीय संस्थानाें के अधिकारियाें के बीच कथित गठजाेड़ के चलते बड़ी संख्या में घर खरीदाराें के साथ धाेखाधड़ी हुई.
 
आराेपाें में आपराधिक साजिश, धाेखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और वित्तीय संस्थानाें के अधिकारियाें की ओर से आपराधिक कदाचार जैसे अपराध शामिल हैं. बताया गया कि कई हाेमबायर्स ने सालाें से बिल्डराें की कथित धाेखाधड़ी और परियाेजनाओं से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ सुप्रीम काेर्ट का दरवाजा खटखटाया था. घर खरीदने के लिए अपनी जीवनभर की कमाई लगाने वाले लाेगाें काे लंबे समय तक राहत नहीं मिलने के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ाया गया है. सीबीआई की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कथित फंड डायवर्जन, वित्तीय अनियमितताओं और रियल एस्टेट क्षेत्र में धाेखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का पता लगाना है.