132 करोड़ के बैंक घोटाले में 9 स्थानों पर छापे

गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक ईडी की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम

    12-Sep-2026
Total Views |
 
ED
पटना/नई दिल्ली, 11 सितंबर (वि.प्र.)
132 कराेड़ के बैंक घाेटाले में शुक्रवार काे 9 स्थानाें पर ईडी द्वारा एक साथ छापेमारी से हड़कंप मच गया. गया से गुरुग्राम और दिल्ली में एक अधिकारियाें की टीम ने रेड की. बिहार के मशहूर रामनंदी हाेटल्स एंड रिसाॅर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में ए्नशन हुआ है. बैंक लाेन धाेखाधड़ी और मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गया के एक हाेटल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
 
ईडी की टीम ने शुक्रवार काे बिहार के गया में आधा दर्जन ठिकानाें पर छापेमारी की. कार्रवाई रामनंदी हाेटल्स एंड रिसाॅर्ट्स लिमिटेड, इसके निदेशक अखाैरी गाेपाल और उनके बेटाें निशांत और नितेश से जुड़े मामले में की गई है. जांच एजेंसी ने गयाजी और बाेधगया समेत आधा दर्जन स्थानाें पर तलाशी अभियान चलाया.
 
यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लाॅन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. मामला सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर दर्ज किया गया है. ईडी काे शक है कि कुछ खरीदार केवल नाम के हैं और वे अखाैरी गाेपाल से जुड़े बेनामी या प्राॅक्सी हाे सकते हैं. एजेंसी ने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि उक्त ऋण के लिए अखाैरी गाेपाल और उनके परिवार के सदस्याें ने बैंकाें काे व्यक्तिगत गारंटी दी थी.
 
अधिकारियाें ने बताया कि संबंधित समूह की एक कंपनी पर बकाया रकम के बदले पांच संपत्तियाें काे एक वाहन कंपनी के पास गिरवी रखा गया था.
 
हालांकि, ईडी ने पाया कि गिरवी हाेने के बावजूद हाल में इन संपत्तियाें काे बहुत कम कीमत पर बेच दिया गया था. एक अधिकारी ने कहा, कुछ खरीदार सामान्य आर्थिक स्थिति वाले लाेग बताए जा रहे हैं और इतनी बड़ी रकम चुकाने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे में संदेह है कि वे अखाैरी गाेपाल के बेनामी या उनके इशारे पर काम करने वाले खरीदार हैं.
 
अधिकारियाें ने कहा कि इन संपत्तियाें काे बेचने का मकसद उन्हें इस तरह हस्तांतरित करना था कि धन शाेधन राेधी कानून के तहत उन्हें कुर्क न किया जा सके.