कानपुर, 11 सितंबर (वि.प्र.)
कानपुर में नकली नाेट के काराेबार का पर्दाफाश हाे गया है. इस मामले में अभीतक 3 लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है.किराए के कमरे में प्रिंटर व सेटअप के जरिए नकली नाेट बना रहे थे.रेलवे स्टेशनाें व भीड़भाड़ वाले इलाकाे में आसानी से नाेटाें काे चला लेते थे. फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड केवल 5 वीं पास है. पांचवीं तक पढ़ाई की... लेकिन दिमाग लगाया नकली नाेट छापने में. एक प्रिंटर, कागज, स्याही और कुछ जरूरी सामान जुटाया और किराए के कमरे काे ही नकली करेंसी तैयार करने का ठिकाना बना दिया.
इसके बाद इन नाेटाें काे बाजार में खपाने के लिए ऐसी जगह चुनी गई, जहां हर दिन हजाराें लाेगाें का आना-जाना रहता है. कानपुर पुलिस ने ऐसे ही एक नकली नाेट गिराेह का भंडाफाेड़ किया है. पुलिस ने गिराेह के कथित मास्टरमाइंड 52 वर्षीय शेर सिंह समेत तीन आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है. आराेपियाें के पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, शेर सिंह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और प्रिंटर की मदद से नकली नाेट तैयार करता था.