निगड़ी, 12 सितंबर (आ.प्र.) विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान, रोजगार के अवसर और कॅरियर मार्गदर्शन प्राप्त कराने के लिए विदेशी यूनिवर्सिटियों व शैक्षणिक संस्थानों के साथ संवाद बढ़ाया जाना चाहिए, इसी उद्देश्य से पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट (पीसीईटी) के निगड़ी स्थित कार्यालय में अमेरिका, रूस और केन्या के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में दौरा किया. इस शैक्षणिक दौरे में शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर लांडगे ने किया. इस अवसर पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष पद्मा भोसले, सचिव विट्ठल कालभोर, कोषाध्यक्ष शांताराम गराड़े, ट्रस्टी हर्षवर्धन पाटिल, उद्यमी नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभोर और कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में मनरो यूनिवर्सिटी, अमेरिका दक्षिण पूर्व एशिया संचालन की सहायक निदेशक - आशा अलोशियस, इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका के स्टूडेंट सक्सेस एडवाइजर रोचेस्टर विंचो चौहाई, कजान इनोवेटिव यूनिवर्सिटी, रूस, अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के डेनिस कीको, सेंट लुईस यूनिवर्सिटी, अमेरिका के यूनिवर्सिटी रिलेशंस ऑफिसर अभिनव भारद्वाज, मिडवे यूनिवर्सिटी, अमेरिका के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रजत कुशवाह, लाइट अकादमी, केन्या के पॉल, अंतर्राष्ट्रीय संचालन स्टडी मेट्रो के उपाध्यक्ष अभिनव बजाज व क्षेत्रीय निदेशक राज कपूर और पंकज चव्हाण शामिल थे.