कोल्हापुर, 12 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) कोल्हापुर के शिरोले जिले में स्थित नांदनी के स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य संस्थान मठ की बहुचर्चित माधुरी हथिनी 1160 कि. मी. का सफर तय कर शुक्रवार (11 सितंबर) रात 1.15 बजे नांदनी गांव पहुंची तो नांदनी परिसर के 720 गांव के ‘माधुरी’ प्रेमियों ने जल्लोष के साथ उसका स्वागत किया. माधुरी 409 दिन बाद नांदनी गांव घर वापस आयी है, जिसका किसी सेलिब्रिटी की तरह गाड़ियों के काफिले में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भव्य स्वागत किया गया. गुरुवार (10 सितंबर) शाम 5:15 बजे गुजरात के जामनगर के वनतारा हाथी पुनर्वास केंद्र से माधुरी हथिनी को नांदनी वापस भेजा गया. एनिमल एम्ब्युलेंस में विराजमान माधुरी और वनतारा के अधिकारी-कर्मचारी, साथ ही नांदनी गांव के पदाधिकारी, श्रावक सागर संबूशेटे और महावत इस्माइल बड़ौदा, सूरत, वापी, नवसारी, वसई, विरार, ठाणे, पुणे, सतारा, कराड होते हुए 48 घंटे का सफर तय कर नांदनी मठ पहुंचे. माधुरी हथिनी की गाड़ियों के नांदनी के चौक पर पहुंचने के बाद जेसीबी से उसके ऊपर फूलों की बरसात की गई. माधुरी हथिनी का खुशी से स्वागत किया गया, वहीं महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और आम लोग खुशी के आंसू बहा रहे थे. स्वागत के दौरान सिर्फ नांदनी ही नहीं बल्कि कोल्हापुर, सांगली और बेलगावी जिलों से भी सभी धर्मों के हजारों लोग मौजूद थे. हजारों भक्तों की मौजूदगी में गाड़ियां निशिधिका में दाखिल हुईं. इस समय, वन विभाग और हेल्थ टीम की मौजूदगी में माधुरी को गाड़ी से सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस अवसर पर नांदनी मठ के स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी, वरुर मठ के स्वस्तिश्री धर्मसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी, कोल्हापुर मठ के स्वस्तिश्री लक्ष्मीसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी ने माधुरी का स्वागत किया. नांदनी इलाके में 25 से अयादा पुलिस अधिकारी, 100 कर्मचारी और 50 से अयादा होमगार्ड तैनात किए गए थे.
एचपीसी ने कहा - हर पंद्रह दिन में होगा हेल्थ चेकअप
हाई पॉवर कमेटी ने माधुरी को कोल्हापुर लौटने की इजाजत दी है. हालांकि, कमेटी ने माधुरी की सुरक्षा के लिए कुछ जशरी शर्तें भी रखी हैं. माधुरी का इस्तेमाल शोभायात्रा या किसी और काम के लिए नहीं किया जा सकता. उसे हर दो हरते में रेगुलर मेंटेनेंस और मेडिकल चेक-अप भी करवाना होगा. वंतारा ने एचपीसी के इस फ!सले को मान लिया है और कहा है कि, माधुरी की वापसी से जुड़ी सभी शर्तों का पालन किया जाएगा.
हाथी की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा नांदनी मठ के वकील मनोज पाटिल ने बताया कि,, एचपीसी के सामने मठ संस्थान द्वारा माधुरी हाथी के लिए बनाई गई सुविधाओं और इस बारे में हाई-लेवल सब-कमेटी द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर पूरी तरह से विचार करने के बाद, माधुरी हाथी को वापस लेने के लिए मठ संस्थान के आवेदन को मंजूरी दी गई. माधुरी के बारे में कझउ द्वारा उचित निर्देश दिए गए हैं, जिसमें माधुरी हाथी की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इस संबंध में, माधुरी हाथी को वनतारा से मठ संस्थान में ट्रांसफर करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं. उस संबंध में, उचित कानूनी अनुमति आदि प्राप्त करने के बाद, सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे किए गए, माधुरी हाथी की सेहत की जांच के बाद, माधुरी हाथी को वनतारा से मठ संस्थान में ट्रांसफर कर दिया गया.