पं. हरिप्रसाद चौरसिया करेंगे श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी बप्पा की प्राण-प्रतिष्ठा
गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बप्पा की आगमन यात्रा : उत्सव प्रमुख व ट्रस्टी पुनीत बालन ने दी जानकारी
13-Sep-2026
Total Views |
बुधवार पेठ, 12 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट’ के बप्पा की प्राण-प्रतिष्ठा वेिशप्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मविभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के हाथों सोमवार (14 सितंबर) को दोपहर 12:30 बजे के शुभ मुहूर्त पर होगी. उससे पहले ढोल-ताशों की गूंज के साथ बाप्पा की भव्य आगमन यात्रा भी निकाली जाएगी. मंडल के उत्सव प्रमुख और ट्रस्टी पुनीत बालन ने यह जानकारी दी है. पुनीत बालन ने कहा, गणेश चतुर्थी के दिन सुबह बाप्पा की आरती होगी. इसके बाद उत्सव मंडप से सवा आठ बजे श्री गणेश की आगमन यात्रा शुरू होगी. इस आगमन यात्रा में श्रीराम पथक, नादब्रह्म, ज्ञानप्रबोधिनी, आवर्तन, वाद्यवृंद, समर्थ, शिवाय, इंद्र गर्जना और केशव शंखनाद जैसे ढोल-ताशा समूह वादन करेंगे. इसके अलावा, इस यात्रा में आढावा भाइयों का नगारखाना और मर्दानी खेल (पारंपरिक युद्ध कला) भी देखने को मिलेंगे. सुबह 8:15 बजे श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी भवन से मुख्य शोभा यात्रा की शुरुआत होगी. यह यात्रा भवन से छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग से होते हुए बुधवार चौक, तांबड़ी जोगेेशरी मंदिर, अप्पा बलवंत चौक और बाजीराव रोड के रास्ते ‘गणेश सुवर्णधाम’सजावट मंडप में पहुंचेगी. उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने जानकारी दी कि इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वेिश प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मविभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के कर-कमलों द्वारा बाप्पा की पूरे विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी.
सहर्ष उपस्थित रहने के लिए सभी गणेश भक्तों से अनुरोध श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति बाप्पा की प्राण प्रतिष्ठापना हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से ढोल-ताशों के साथ शोभा यात्रा निकालने के बाद होगी. वेिश प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मविभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के कर-कमलों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. अतः सभी गणेश भक्तों से अनुरोध है कि वे इस प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सहर्ष उपस्थित रहें. - पुनीत बालन, उत्सव प्रमुख एवं ट्रस्टी, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट