नागपुर में सिन्धु सभा प्रदेश कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग 26-27 सितंबर काे

    13-Sep-2026
Total Views |

 vdvf
पुणे, 12 सितंबर (आ.प्र.)

भारतीय सिन्धु सभा, महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन 26 व 27 सितंबर को नागपुर में राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है. प्रदेशाध्यक्ष सुरेश हेमनानी ने बताया राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति व युवा पदाधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया है. सम्मेलन में उदघाटन, समापन सत्र के अलावा समाज के अलग अलग विषयों के साथ सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति जुड़ाव की चर्चा की जायेगी. सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संगठनों के साथ मिलकर संगठन गतिविधियों, सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा व पूज्य सिन्धी पंचायतों से जुड़ाव व कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जायेगी. प्रदेश महामंत्री तुलसी साधवानी ने बताया सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थानी (अजमेर), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वाधवानी (ग्वालियर) संगठन महामंत्री कमलेश उदासी (अहमदाबाद) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश टहिल्यानी (मुम्बई) सुरेन्द्र लछवानी, प्रभारी, सिंधु दर्शन यात्रा (रीवा) सांस्कतिक कार्यक्रम में मंजू कुगनानी के मार्गदर्शन में किशोर लालवानी व अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी. अभ्यास वर्ग में सभी ईकाइयों में प्रवास कर सभा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सामाजिक संगठनों व सिन्धी पंचायत के पदाधिकारियों को जोडकर सूची तैयार की जा रही है. प्रवास कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश हेमनानी, प्रदेश महामंत्री तुलसी साधवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश टहिल्यानी, दिनेश दोदानी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति रानी उदासी, प्रदेशाध्यक्ष युवा गुलशन उदासी सम्मिलित है. अधिक जानकारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष सुरेश हेमनानी से 9822041737 पर संपर्क करें.