अश्विनी रोकडे जिला स्तरीय ‌‘गुणवंत मुख्याध्यापिका‌’ पुरस्कार से सम्मानित

    14-Sep-2026
Total Views |
 
dc
पुणे, 13 सितंबर (आ.प्र.)

पुणे के बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल की मुख्याध्यापिका अश्विनी गणेश रोकडे को गत 12 सितंबर को ‌‘जिला स्तरीय गुणवंत मुख्याध्यापिका‌’ पुरस्कार से अलंकृत किया गया. यह गरिमामयी पुरस्कार पुणे जिला माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शाला मुख्याध्यापक संघ की ओर से उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में पुणे जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षा अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब कारेकर, संघ के अध्यक्ष प्रसाद गायकवाड, सचिव शिवाजी कामथे, पुणे शहर मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष शिवाजी शिंदे तथा सचिव किशोर बोरसे विशेष रूप से उपस्थित थे. अेिशनी रोकडे ने अपने 7 वर्ष के अध्यापन तथा 17 वर्षों से मुख्याध्यापिका के रूप में लगातार विद्यार्थियों और विद्यालय के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है. उनके नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज विद्यालय में सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं. प्रत्येक कक्षा स्मार्ट और हिंदी माध्यम ई- लर्निंग सुविधाओं से सुसज्जित है, ‌‘मुख्यमंत्री माझी शाला सुंदर शाला‌’ प्रतियोगिता में 2024-25 और 2025-26 में सीआरसी 46 में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपये का पुरस्कार अर्जित किया. इस गौरवशाली उपलब्धि पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सचिव भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेशकुमार अग्रवाल आदि ने उनका अभिनंदन किया है.