महावीर जन्मकल्याणक पर नाटिका का प्रस्तुतिकरण

    14-Sep-2026
Total Views |
hteh
महासाध्वी पू. सुकीर्ति श्री जी एवं पू. सुनीति श्री जी के पावन सान्निध्य में अंतगड सूत्र की वाचना एवं विश्लेषण पश्चात भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक पर निगड़ी-प्राधिकरण के एक्टिव ग्रुप द्वारा उनके जीवन पर आधारित सुंदर नाटिका का प्रस्तुतिकरण बड़े उत्साह उमंग जयघोष एवं लोरियों के साथ संपन्न हुआ. महासाध्वी पू. सुकीर्ति श्रीजी एवं पू. सुनीति श्रीजी ने इस अवसर पर पंजाबी में भजन गाये. श्री संघ के ओर से विश्वस्ता ज्योति खिंवसरा एवं निव अध्यक्ष सुभाष ललवानी ने उपस्थित धर्मानुरागियों का स्वागत कर एक्टिव ग्रुप के सदस्यों को बधाई दी.