प्रा.डॉ. संजय चोरडिया को ‌‘उद्योगरत्न‌’ पुरस्कार

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए उद्योग मंत्री उदय सामंत के हाथों सम्मानित

    14-Sep-2026
Total Views |
cfdv
बावधन, 13 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

शैक्षणिक, औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, संस्थान निर्माण, कौशल विकास, उद्यमशील दृष्टिकोण तथा सामाजिक उपक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रा.डॉ. संजय बी. चोरडिया को प्रतिष्ठित ‌‘उद्योगरत्न‌’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मुंबई में न्यूज18 लोकमत द्वारा आयोजित विशेष समारोह में महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत के हाथों डॉ. चोरडिया को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुषमा चोरडिया उपस्थित थीं. यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा क्षेत्र में समर्पित कार्य तथा समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना है. ‌‘महाराष्ट्र के उद्योग क्षेत्र के दिग्गज एक ही मंच पर‌’ की संकल्पना के तहत इस समारोह का आयोजन किया गया था. ‌‘उद्योगरत्न‌’ पहल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित किया गया. साथ ही महाराष्ट्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के समक्ष मौजूद अवसरों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया. डॉ. संजय चोरडिया ने वर्ष 1999 में शिक्षा क्षेत्र में अपने कार्य की शुरुआत करते हुए पिछले 27 वर्षों में सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के विस्तार का नेतृत्व कर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और उपक्रमों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. दो दशकों से अधिक के औद्योगिक अनुभव और शिक्षा क्षेत्र में लंबी यात्रा के कारण उद्योगोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास, मूल्याधारित शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के प्रति उनका दृष्टिकोण और अधिक व्यापक हुआ है.