एस.आर. ग्रुप का स्वर्ण जयंती महोत्सव संपन्न

‌‘कॉर्पोरेट मीट एंड ग्रीट‌’ कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ संवाद; सेवारामजी व सावित्री देवी की अर्धप्रतिमाओं का अनावरण

    14-Sep-2026
Total Views |

vdav


 हड़पसर, 13 सितंबर (आ.प्र.)

एस.आर. ग्रुप कंपनी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हाल ही में ‌‘कॉर्पो रेट मीट एंड ग्रीट‌’ कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ. दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में व्यावसायिक क्षेत्र के व्यक्तियों, अधिकारियों, उद्यमियों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच भेंट और संवाद का आयोजन किया गया था. यहां कंपनी के संस्थापक व प्रबंध निदेशक सुरेशकुमार लखोटिया का 70वां जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में कंपनी की विभिन्न राज्यों में स्थित 8 शाखाओं के उत्कृष्ट और योग्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. साथ ही उरुली कांचन स्थित कंपनी के परिसर में स्व. सेवारामजी व स्व. सावित्रीदेवी लखोटिया की अर्ध-प्रतिमाओं का अनावरण किया गया. इस अवसर पर टी. एस. नरेंद्रन, राजीव कुमार, विजय शर्मा, जयेश सोनवाला, आर. गुमास्ते, राजेश मालपाणी, डॉ. नवनीत मंधाने, संजय राठी आदि सहित कई उद्यमी और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे. श्रीलाल मोता और एन. चंद्रा ने कहा, कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुरेशकुमार लखोटिया द्वारा 50 वर्ष पहले शुरू किए गए एस. आर. ग्रुप का अब बड़े पैमाने पर विस्तार हो चुका है. उनकी दूरदृष्टि, दृढ़ संकल्प, उद्यमशीलता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जैसे मूल्यों के आधार पर ही यह लंबी और प्रेरणादायक यात्रा संभव हो सकी है. कंपनी की ओर से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बड़ा योगदान दिया जा रहा है. इस उपलक्ष्य में उरुली कांचन स्थित कंपनी के परिसर में सुरेशकुमार लखोटिया के पिता स्व. सेवारामजी और माता स्व. सावित्रीदेवी लखोटिया की अर्ध-प्रतिमाओं का अनावरण ओ. पी. लखोटिया के हाथों किया गया. इस अवसर पर परिवार के सदस्य मीना लखोटिया, सुनील लखोटिया, प्रबल लखोटिया, पवन लखोटिया, अनमोल लखोटिया, शुभम लखोटिया, गौरव लखोटिया आदि उपस्थित थे.
 
 सुरेशकुमार लखोटिया का 70वां जन्मदिवस आज

 सकारात्मक रहें- सच्चे रहें का संदेश देने वाले सुरेश लखोटिया का सफर रोमांचकारी रहा है. 14 सितंबर 1956 को चूरू के एक छोटे से गांव में जन्मे सुरेशकुमार ने रांची में स्टील प्लांट की नौकरी के बाद खनिज व्यवसाय और फेरो अलॉय तथा धातुओं की ट्रेडिंग का काम शुरू किया. एस.आर. ग्रुप की सभी सामाजिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने ‌‘लाखोटिया सेवा फाउंडेशन‌’ बनाया है. सुरेशकुमार लखोटिया ने पिछले 5 दशकों में एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक समूह स्थापित किया है. उनके नेतृत्व में, एस.आर. ग्रुप ने फेरो अलॉय और फ्लक्स के उत्पादन व प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत के प्रमुख निर्माताओं में अपना स्थान बनाया है. फिलहाल एस.आर. ग्रुप ‌‘श्रीराम लाइम प्रोडक्ट्स‌’ और ‌‘एसआरसी केमिकल्स‌’ के माध्यम से स्टील, पेपर और एल्युमिनियम जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है. इस समूह ने खनन (माइनिंग) और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी अपने पैर जमा लिए हैं. यह उद्योग चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में इन आठ कंपनियों के माध्यम से संचालित हो रहा है.