पुणे फेस्टिवल के ‌‘लोगो‌’ की रंगोली का अनावरण संपन्न

ढोल-ताशों की गूंज के बीच हुआ रंगारंग ‌‘मंगलाचरण समारोह‌’

    14-Sep-2026
Total Views |
cfdf
डेक्कन, 13 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और गणेशभक्तों की भीड़, ढोल- ताशों की गूंज, सांसद मेधा कुलकर्णी और महापौर मंजुषा नागपुरे, साथ ही पुणे फेस्टिवल 2026 के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल और जनरल सेक्रेटरी डॉ. सतीश देसाई द्वारा पुणे फेस्टिवल के लोगो की भव्य रंगोली के अनावरण पर ‌‘मंगलाचरण समारोह‌’ रविवार को अलका चौक स्थित सेनापति बापट की प्रतिमा के पास आयोजित किया गया. इस अवसर पर शिवमुद्रा ढोल पथक ने स्थिर वादन किया, वहीं, यह रांगोली राष्ट्रीय कला अकादमी न्यास के अमर लांडे और उनके सहयोगियों ने तैयार की थी. इस समय सांसद मेधा कुलकर्णी, महापौर मंजूषा नागपुरे, पुणे फेस्टिवल 2026 के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के प्र-कुलगुरु डॉ. पराग कालकर, डॉ. सतीश देसाई, ट्रस्टी मोहन टिल्लू, श्री कसबा गणपति मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत शेटे, तांबड़ी जोगेेशरी गणपति मंडल के अध्यक्ष प्रसाद कुलकर्णी, गुरुजी तालीम गणपति मंडल के अध्यक्ष प्रवीण परदेशी, श्री तुलसीबाग गणपति मंडल के अध्यक्ष विकास पवार और केसरीवाडा गणपति मंडल के अध्यक्ष रोहित तिलक तथा श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंडल के अध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, शारदा गजानन गणपति अखिल मंडई मंडल के अध्यक्ष अण्णा थोरात तथा अन्य मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर कृष्णकुमार गोयल, सांसद मेधा कुलकर्णी, महापौर मंजूषा नागपुरे और पुणे फेस्टिवल के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सतीश देसाई ने अपने विचार व्यक्त किए.