श्रीब्रह्मर्षि आश्रम की यूथ विंग द्वारा अष्टविनायक यात्रा 1 अक्टूबर से

    15-Sep-2026
Total Views |
 
cfdf
पुणे/बंगलुरु, 14 सितंबर मार्च (आ.प्र.)

प.पू. गुरुदेव ओम सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षिजी के आशीर्वाद से विश्व धर्म चेतना मंच श्रीब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति की यूथ विंग चैप्टर 8 द्वारा ‌‘द 8 डिवाइन ट्रेल्स‌’ विषयक अष्टविनायक यात्रा का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक किया जा रहा है. पुणे के समीप स्थित 8 स्वयंभू श्रीगणेश मंदिरों के दर्शन कराने वाली यह अनूठी आध्यात्मिक पहल जेन जी के युवाओं के लिए समर्पित है. नेशनल यूथ चेयरमैन प्रखर गोलेछा के नेतृत्व और सिद्धेश्वर वंदना की नेशनल चेयरपर्सन प्रिया सांखला गोलेछा के मार्गदर्शन में इस चार दिवसीय यात्रा में देश-विदेश से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 80 युवा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नेशनल एडवाइजरी बोर्ड मेंबर रमेश सांखला के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई, जिसमें मयंक सोलंकी, श्रीकांत, निशांत जैन, गौरव मोदी, संयम जैन, सौरभ, इशिता, प्राची, राहुल, याज्विन और किनारी सहित कई युवा साथी शामिल हुए. 1 अक्टूबर को पुणे में सभी टीम मेंबर्स का गेट-टुगेदर, 2 अक्टूबर को सुबह पुणे से अष्टविनायक दर्शन के लिए सामूहिक प्रस्थान करेंगे. इस दौरान मोरगांव (मयूरेश्वर), सिद्धटेक (सिद्धिविनायक), पाली (बल्लालेश्वर), महाड (वरद विनायक), थेउर (चिंतामणि विनायक), लेण्याद्री (गिरिजात्मज), ओझर (विघ्नेश्वर) और रांजनगांव (महागणपति) के दर्शन कर 4 अक्टूबर को वापसी करेंगे.