200 से अधिक शिक्षकऔर विद्यार्थी ‘आदर्श शिक्षक पुरस्कार‌’ से सम्मानित

    15-Sep-2026
Total Views |
 

vsdf
वानवड़ी, 14 सितंबर (आ.प्र.)

भारत रत्न मौलाना आजाद सोशल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में पुणे जिले सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को महात्मा फुले सांस्कृतिक भवन, वानवडी, पुणे में आयोजित किया गया. एसोसिएशन पिछले 12 वर्षों से लगातार इस पहल का आयोजन कर रही है. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शिक्षाविदों तथा मेधावी विद्यार्थियों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है.कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अमानत शेख की पहल पर किया गया, जबकि समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर डॉ. मुख्तार आलम ने की.इस अवसर पर डॉ. एस. एन. पठान, पूर्व कुलपति, नागपुर वेिशविद्यालय, विधायक चेतन तुपे, पुणे मनपा के पूर्व महापौर प्रशांत जगताप तथा पुणे मनपा के नगरसेवक साहिल केदारी और काशिफ सैयद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नासिर शेख, मुबारक जमादार, संजय सावंत, अल्ताफ शेख, आमिर शेख, इमरान शेख, अली शेख, राजू खान और सलमान शेख सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.