नई दिल्ली, 16 सितंबर (वि.प्र.)
साल 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार वरिष्ठ भारतीय कलाकार अनंत नाग काे दिया जाएगा. यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके शानदार याेगदान और लंबे सिनेमाई सफर के लिए दिया जा रहा है. इस सम्मान काे पाने के बाद पीएम माेदी ने भी उन्हें बधाई दी है. इससे पहले साल 2025 में उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समाराेह में अभिनेता अनंत नाग काे यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.
इस समाराेह का आयाेजन 22 सितंबर काे गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में हाेगा. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने अनंत नाग के नाम की घाेषणा की है. अनंत नाग ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और खास ताैर पर कन्नड़ सिनेमा में उनका याेगदान काफी अहम रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने भी अनंत नाग काे इस सम्मान के लिए बधाई दी है.
उन्हाेंने कहा कि अनंत नाग ने कई दशकाें तक अपने शानदार अभिनय और अलगअलग किरदाराें के जरिए भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छाेड़ी है. पीएम माेदी ने यह भी कहा कि अनंत नाग ने जिस भी किरदार काे निभाया, उसमें गहराई और सच्चाई नजर आई्. उन्हाेंने अभिनेता काे यह सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं.