पुणे, 16 सितंबर (आ.प्र.) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पुणे के प्रसिद्ध गणेश मंडलों में पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए. उन्होंने मानाचा पहला कसबा गणपति तथा श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंडल में पूजा-अर्चना कर देश की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, प्रदेश महासचिव राजेश पांडे, महापौर मंजूषा नागपुरे, विधायक हेमंत रासने तथा भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.