दशलक्षण पर्व शुरू- एचएनडी में रोज महाभिषेक का आयोजन

    17-Sep-2026
Total Views |
 
grfvg
मॉडेल कॉलोनी, 16 सितंबर (आ. प्र.)

भाद्रपद श. पंचमी, बुधवार (16 सितंबर) से दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण (पर्यूषण) पर्व शुरू हुआ है. यह पर्व दस दिन का होता है. इस महापर्व के अवसर पर मॉडेल कॉलीनी, शिवाजीनगर, पुणे स्थित ‌‘एचएनडी‌’ जैन बोर्डिंग के 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. शनिवार (19 सितंबर) को डॉ. कल्याण गंगवाल का ‌‘जैन धर्म आधुनिक जगत के परिपक्ष से‌’ इस विषय पर व्याख्यन होनेवाला है. साथ ही 17 सितंबर से 25 सितंबर तक रोज दिल्ली से आये पंडित वृषभजी जैन शास्ती का रात 8.15 से 9 बजे तक प्रवचन आयोजित किया गया है. धार्मिक कार्यक्रमों में सामूहिक दशलक्षण पूजा, महाभिषेक, महामंगल आरती एवं भजन संध्या के साथ विविध कार्यक्रम होने जा रहे है. शुकवार (25 सितंबर) अनंत चतुर्दशी के दिन दशलक्षण पर्व की सांगता है और श्री वासुपुज्य भगवान निर्वाण कल्याणक है. इस अवसर पर आरती, प्राइज डिस्ट्रिब्युशन का आयोजन किया गया है. बुधवार (16 सितंबर) पर्व शुरू होने के समय सुबह बोर्डिंग के विश्वस्त और छात्रों के उपस्थिति में भगवान महावीर के महाभिषेक संपन्न हुआ, ऐसी जानकारी बोर्डिंग के सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र गांधी ने दी है.