पुणे, 16 सितंबर (आ.प्र.)
केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (सीआईआरटी) ने अपनी स्थापना के 60वें वर्ष में प्रवेश किया है. संस्थान के हीरक जयंती वर्ष 2026-27 के अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों नागपुर में सीआईआरटी के हीरक जयंती वर्ष का औपचारिक शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर हीरक जयंती वर्ष के लोगो का अनावरण किया गया. लोगो में सीआईआरटी के हीरक जयंती लोगो में सुरक्षित एवं संरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना की संकल्पना को प्रमुखता दी गई है.सीआईआरटी के निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पुणे स्थित सीआईआरटी में आयोजित होने वाले हीरक जयंती वर्ष के मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया.