ध्यान लगाने व व्यायाम करने से सर्दी से मिलेगी पूरी तरह मुक्ति

    17-Sep-2026
Total Views |
 
Meditation
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि ठंड के माैसम में हाेने वाले सर्दी और बुखार काे राेकने के लिए ध्यान लगाना बहुत प्रभावी सिद्ध हाे सकता है.
 
विंस्कसिन मेडिसिन विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, जाे वयस्क ध्यान लगाते थे या फिर चलनेफिरने जैसा हलका व्यायाम करते थे, वे आठ सप्ताह तक उन लाेगाें के मुकाबले सर्दी से कम पीड़ित रहे, जाे ऐसा कुछ भी नहीं करते थे. पिछले अध्ययन में पाया गया था कि ध्यान लगाने से मूड में सुधार और तनाव में कमी हाेने के साथ ही प्रतिराेधक क्षमता भी बेहतर हाेती है. ध्यान लगाने के बारे में जिक्र हिंदू वेदाें में मिलता है. पांचवीं से छठी शताब्दियाें के दाैरान ध्यान लगाने के अन्य तरीके चीन और बाैद्ध भारत में विकसित हुए. डेली मेल की खबर के अनुसार, नए अध्ययन ने 149 लाेगाें काे तीन समूहाें में बांटा था.
 
एक समूह ने सचेत ध्यान लगाया. यह ऐसा ध्यान है जिसमें दिमाग काे वर्तमान पर केंद्रित किया जाता है. दूसरे समूह ने आठ सप्ताह तक लगातार दाैड़ लगाई जबकि तीसरे समूह ने कुछ भी नहीं किया. शाेधकर्ता सितंबर से मई तक इन लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच करते रहे.
 
हालांकि उन्हाेंने यह जांच नहीं की कि ्नया ये लाेग आठ सप्ताह के समय के बाद भी व्यायाम व ध्यान कर रहे हैं या नहीं.
इन लाेगाें में जुकाम, घुटन, गले में खराश, छींक जैसे सर्दी और बुखार के लक्षणाें की जांच की गई.
 
इकट्ठे किए गए नमूनाें का विश्लेषण लक्षण शुरू हाेने के तीन दिन बाद किया गया. अध्ययन में पाया कि ध्यान लगाने वालाें ने कुछ न करने वालाें ने इस दाैरान 48 प्रतिशत कम छुट्टियां लीं. यह भी पाया गया कि सचेत ध्यान के जरिए सांस संबंधी संक्रमणाें की अवधि 50% तक घट गई है और व्यायाम से इसे 40% तक कम किया जा सकता ह.