निगड़ी सीरवी क्षत्रिय समाज का भादवी बीज उत्सव धूमधाम से संपन्न

आई माता मंदिर में भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन; विद्यार्थियों का किया सम्मान

    17-Sep-2026
Total Views |
 
vgfrsgv
निगड़ी, 16 सितंबर (आ.प्र.)

सीरवी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित श्री आई माता मंदिर, निगड़ी प्राधिकरण का पाटोत्सव व सुदी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ. दो दिनों तक चले उत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें शनिवार 12 सितंबर की शाम आई माता मंदिर में बोलियों का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद सुमधुर भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ. रविवार 13 सितंबर की सुबह वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया, जो आई माता मंदिर से म्हालसाकांत चौक - संभाजी चौक - भेल चौक से होते हुए मंदिर तक पहुंचा. सुबह 11 से 5 बजे तक आई माता मंदिर में भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. श्री आई माता सीरवी समाज ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम ने पूरी व्यवस्था की और कार्यक्रम को सफल बनाया. इस अवसर पर गणमान्य रहे उपस्थित कार्यक्रम में भाजपा के नेता व उपमहापौर शर्मिला बाबर, नगरसेविका शैलजा मोरे, नगरसेवक अमित गावडे, वैशाली कालभोर, यश साने, सामाजिक कार्यकर्ता अनुप मोरे आदि मान्यवर उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री आईमाता सीरवी समाज ट्रस्ट, प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहनलाल आगलेचा, उपाध्यक्ष जेपाराम काग, सचिव रामलाल लचेटा, कोषाध्यक्ष गणेश राम सोमतरा, पूर्व अध्यक्ष तेजाराम लचेटा, सदस्य रामलाल सोलंकी, जगाराम सोलंकी, पोमाराम परिहारिया, युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोलंकी, महिला मंडल अध्यक्ष धपुबाई काग आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाओं, महिलाओं सहित ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किए.