बुधवार पेठ, 16 सितंबर (आ.प्र.) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार, 16 सितंबर को श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा की आरती भी की. ट्रस्ट के महासचिव व विधायक हेमंत रासने, अध्यक्ष सुनील रासने तथा कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने अतिथियों का स्वागत कर उनका उचित सम्मान किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, प्रदेश महासचिव राजेश पांडे और स्थानीय नगरसेवकों समेत ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी तथा ‘सुवर्णयुग तरुण मंडल’ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. महाराष्ट्र राज्य सुजलाम- सुफलाम हो और पानी की कमी दूर हो, यह संकल्प करते हुए गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान गणेश के
चरणों में प्रार्थना की.