पद्मश्री श्यामलालजी गुप्त की 130वीं जयंती मनाई गई

दोसर वैश्य महासभा की पुणे शाखा ने श्रद्धापूर्वक किया आयोजन

    17-Sep-2026
Total Views |
gfrsg
पुणे, 16 सितंबर (आ.प्र.)

श्री दोसर वैश्य महासभा, शाखा पुणे, महाराष्ट्र की ओर से बुधवार, 9 सितंबर 2026 को स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध ‌‘झंडा गीत‌’ के रचयिता पद्मश्री श्यामलालजी गुप्त ‌‘पार्षद‌’की 130वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता ने श्यामलाल गुप्त ‌‘पार्षद‌’ के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उनके साहित्यिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की.कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गुप्ता ने पद्मश्री श्यामलालजी गुप्त की जीवन यात्रा पर आधारित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया. कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता, सह-सचिव श्रीमती अर्चना गुप्ता और संचार मंत्री सुरभि गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे. इस अवसर पर शीतल गुप्ता, श्रीमती पुष्पा अविनाश गुप्ता, नीता विजय गुप्ता, तुषार शंभूलालजी गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुर्वणा गुप्ता एवं वैभव गुप्ता (शिवना परिवार), भूमिका गुप्ता, अभ्युदय, अंशुलकुमार, अरविंदकुमार आदि की विशेष उपस्थिति रही., कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ स्वतंत्रता सेनानी एवं ‌‘झंडा गीत‌’ के रचयिता पद्मश्री श्यामलालजी गुप्त को श्रद्धापूर्वक नमन किया.