बेंगलुरु में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

आरोपियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की नकली दवाएं 90 से अधिक अस्पतालों में सप्लाई कीं

    18-Sep-2026
Total Views |

Medicine 
बेंगलुरु, 17 सितंबर (वि.प्र.)
बेंगलुरु में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाें की नकली दवाएं करीब 90 से अधिक अस्पतालाें में सप्लाई की जा रही है. ए्नसपायर्ड और सस्ती दवाओं की रिपैकिंग कर महंगे दामाें में धड़ल्ले से बेची जा रही है. ब्रांड के नाम पर लाेगाें काे धाेखा देते थे. पैसाें के लालच में मरीजाें की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हाे रहा है. कराेड़ाें के नकली दवाओं के काराेबार का मास्टर माइंड वीरेश कुमार जैन गिरफ्तार हाे गया है. अब सभी मेडिकल स्टाेर्स, ्नलीनिकाें तथा हाॅस्पिटल्स भी जांच के दायरे में आ गए हैं. पूरे नेटवर्क की जांच में विशेष जांच टीम जुट गई है.
 
एसआइटी और ड्रग्स कंट्राेल डिपार्टमेंट की संयुक्त जांच के बाद फार्मेसी के मालिक वीरेश कुमार जैन काे गिरफ्तार किया गया है. वीरेश पर इस नेटवर्क का हिस्सा हाेने का शक है. मिनर्वा सर्कल के पास कृपा हेल्थकेयर पर अधिकारियाें की छापेमारी के बाद जांच में तेजी आई. वहां से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गईं.
 
जांचकर्ताओं काे शक है कि यह नेटवर्क अस्पतालाें, क्लीनिकाें और मेडिकल दुकानाें काे नकली कैंसर की दवाएं, जीवन रक्षक दवाएं और आईसीयू इंजेक्शन सप्लाई कर रहा था.
 
बताया जा रहा है कि ये दवाएं कथित ताैर पर लगभग 50 प्रतिशत छूट पर बेची जा रही थीं. जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस रैकेट में सस्ती दवाएं खरीदी जाती थीं और उन्हें अलग-अलग नामाें से रीब्रांड करके ज़्यादा कीमत पर बेचा जाता था. एक्सपायर हाे चुकी दवाओं काे नए कंटेनराें में रीपैकेज किया जाता था और उन पर नकली लेबल लगाए जाते थे. इनमें से कुछ लेबल कथित ताैर पर जानी-मानी फार्मास्युटिकल कंपनियाें की ब्रांडिंग जैसे दिखते थे. मिनर्वा सर्कल के पास कृपा हेल्थकेयर के परिसर में मेडिकल दुकानाें, अस्पतालाें और क्लीनिकाें में दवाएं भेजने से पहले स्टाेरेज और डिस्ट्रीब्यूशन पाॅइंट के ताैर पर काम करने का संदेह है.