पुलिस व मनपा प्रशासन ने पीएमटी चौक में 18 गैर-कानूनी स्टॉल तोड़े

    18-Sep-2026
Total Views |

Encrochment 
पिंपरी, 17 दिसंबर (आ.प्र.)
भाेसरी पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा प्रशासन ने बुधवार (16 सितंबर) काे भाेसरी के पीएमटी चाैक इलाके में बिना अनुमति के लगे स्टाॅल पर मिली-जुली कार्रवाई की.
 
खुले में शराब पीने की जगह बनाने वाले 18 स्टाॅल हटा दिए गए. इस कार्रवाई से चाैक इलाके में बडे पैमाने पर हाे रहें अतिक्रमण पर राेक लगी है.
 
झचढ चाैक इलाके में अक्सर लाेग आतेजाते रहते हैं. हालांकि, पुलिस काे शिकायत मिली थी कि कुछ स्टाॅल पर खुलेआम शराब पी जा रही थी. इससे महिलाओं, पैदल चलने वालाें और स्थानीय लाेगाें काे परेशानी हाे रही थी. पुलिस काे पता चला कि कुछ स्टाॅल चलाने वाले शराबियाें काे बैठने की जगह और ज़रूरी सामान उपलब्ध करा रहे थे. इसी वजह से अतिक्रमण निर्मूलन विभाग की मदद से कार्रवाई की गई.
 
मनपा प्रशासन की एक टीम ने पीएमटी चाैक में सड़क के दाेनाें तरफ बिना अनुमति के लगे स्टाॅल हटा दिए. कुल 18 स्टाॅलाें काे हटाया गया है. इससे सड़क के दाेनाें किनारे का एरिया खाली हाे गया है.