स्केटिंग में 7 वर्षीय ध्रुव रवि करमचंदानी को शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. मिरज के बालगंधर्व नाट्यगृह में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद सेंट्रल स्पोटर्स काउंसिल भारत संस्था द्वारा ‘स्वर्णलक्ष्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2026’ प्रदान किया गया. ध्रुव ने पिछले 2 वर्षो में 20 जिलास्तरीय पदक एवं 3 ट्रॉफियां जीती हैं. साथ ही उन्हें एक राज्यस्तरीय एवं एक राष्ट्रीय स्तर का मैडल भी प्राप्त हुआ है. मालदीव में आयोजित इंटरनेशनलस्केटिंग चैम्पियनशीप के लिए भी उनका चयन हुआ है. पूर्व उपमहापौर डब्बू आसवानी के हाथों ध्रुव रवि करमचंदानी को सम्मानित किया गया.