हमारी नजर एशियाई खेलो में गोल्ड मेडल जीतने पर

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाली पुष्पा राणा ने कहा

    18-Sep-2026
Total Views |
 
Kabaddi
नई दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता)
भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की नजर जापान के आईचीनागाेया में हाेने वाले एशियाई खेलाें में अपने खिताब का बचाव करने और शीर्ष पर रहने पर है. 12 सदस्यीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाली राणा ने कहा कि टीम विराेधियाें का विश्लेषण कर और काेचिंग स्टाफ द्वारा बताई गई सुधार की जरूरताें पर काम करके ज़ाेर-शाेर से तैयारी कर रही है. राणा ने कहा, सबसे पहले, हम स्थिति के अनुसार अभ्यास करते हैं. हम आगामी मैचाें के वीडियाे का भी विश्लेषण करते हैं. हमारे काेच हमें पिछली कमियाें और सुधार की ज़रूरताें के बारे में भी बताते हैं. और अब हम उसी पर काम कर रहे हैं.
 
मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छी तरह से तैयार है. एशियाई खेलाें में कबड्डी से हमेशा बहुत अधिक उम्मीदें रही हैं. भारत ने इस खेल में 11 स्वर्ण पदक जीते हैं, जिनमें से 3 महिलाओं के इवेंट में जीते गए हैं. भारतीय महिला टीम हांग्जाे में जीते गए.
 
गाेल्ड मेडल काे बचाने की काेशिश करेगी, जहां उन्हाेंने फाइनल में चीनी ताइपे काे 26-25 से हराया था. भारतीय महिला टीम ने पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड कप में भी स्वर्ण पदक जीता था और राणा का मानना है कि दाेबारा जीतने की उम्मीद दबाव के बजाय आत्मविश्वास का स्राेत है. उन्हाेंने कहा, हां, मैं वह प्रेरणा महसूस करती हूं्.
 
जब हमारे सीनियर्स ने पहले ही अच्छा काम किया है और अपना इतिहास बनाया है, ताे उस लय काे बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है. इसलिए, हम इसे प्रेरणा के रूप में देखते हैं, दबाव के रूप में नहीं. हम उस लय काे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं.अर्जुन पुरस्कार विजेता पूजा काजला के लिए, एशियाई खेलाें में एक और स्वर्ण पदक जीतने का माैका खेल में महिलाओं की अगली पीढ़ी काे प्रेरित करने का भी अवसर है. काजला ने कहा, सबसे पहले, एशियाई खेलाें में स्वर्ण जीतना बहुत ज़रूरी है. साथ ही, जैसे हम क्रिकेट वर्ल्ड कप की लड़कियाें की बात करते हैं, वैसे ही जूनियर खिलाड़ी भी खेल में भारतीय महिलाओं की सफलता से बहुत प्रेरित हाेती हैं. इसलिए, अगर हम स्वर्ण जीतते हैं, ताे छाेटे बच्चे हमसे प्रेरित हाेंगे और वे भी अपने माता- पिता से खेलने देने के लिए कहेंगे.
 
काजला ने खिलाड़ियाें काे रिकवरी और परफाॅर्मेंस के मामले में बेहतर आदतें बनाने में मदद करने के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप में टीम की तैयारी का भी श्रेय दिया.