नाखून मृत काेशिकाओं से बने हाेते हैं. जैसे-जैसे नई काेशिकाएं बनती हैं, मृत काेशिकाएं हटती जाती हैं और नाखून बढ़ते हैं. इस लिए नाखूनाें से सम्बधित काेई विकार या उनका असामान्य आकार शरीर की दूसरी बीमारियाें की ओर इशारा कर देता है. यह दाेतरफा सेहत है, नाखून स्वस्थ, ताे आप स्वस्थ, आप स्वस्थ, ताे नाखून सेहतमंद.
नाखूनाें का त्वचा से है सम्बंध
नाखूनाें काे उंगलियाें से जाेड़ने वाले हिस्से या त्वचा काे ्नयूटिकल्स कहते हैं. पानी में रहने या नमी बने रहने से ्नयूटिकल्स सूज जाते हैं. ्नयूटिकल्स की त्वचा यदि निकल रही है, ताे इसे हाथ से न खींचे. फंगल इन्फे्नशन के कारण भी नाखूनाें के आसपास की त्वचा निकलती है. नाखूनाें के आसपास की त्वचा कटी-फटी हाे ताे यह त्वचा की शुष्कता की ओर भी इशारा करती है. कई बार इनके आसपास की त्वचा लाल हाेती है. यह संक्रमण के कारण भी हाे सकती है. नाखून कटे-फटे हैं, ताे यह साेरायसिस या ए्निजमा की ओर भी इशारा करते हैं.
बहुत कुछ कहता है यह आधा चांद
नाखून के निचले हिस्से पर चांद जैसी आकृति स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ कहती है. नाखूनाें के निचले हिस्से पर इस सफेद निशान काे लैटिन में लुनला (र्श्रीर्पीश्रर) कहते हैं. लुनला बहुत बड़ा दिख रहा है, ताे इसका मतबल है कि शरीर में खून की कमी हाे सकती है. यह शरीर में आयरन की कमी के साथ थायराॅइड, विटामिन बी-12 कमी की ओर भी इशारा करते हैं. आमताैर पर हर व्य्नित के नाखूनाें में इस तरह का निशान हाेता है. अगर यह सामान्य अवस्था में है इसका मतलब है कि व्य्नित स्वस्थ है. हालांकि कई बार अन्य कारणाें से यह निशान नहीं दिखता है.
रंग भी करता है इशारा
नाखूनाें का रंग उसके नीचे माैजूद त्वचा पर निर्भर करता है. अगर नाखून जरूरत से ज्यादा सफेद दिख रहे हैं, ताे इसका मतलब है कि शरीर में खून की कमी है और नाखून के नीचे र्नत पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है. यह थायराॅइड की समस्या भी हाे सकती है. कमजाेर नाखून र्नताल्पता की ओर ताे इशारा है ही. ये कुपाेषण, लीवर सम्बंधी बीमारी साथ ही हृदय सम्बंधी राेगाें की ओर भी इशारा करते हैं. नाखून का सफेद रंग लीवर की समस्याओं की ओर इशारा हाे सकता है. वहीं पीले नाखून फंगल इंफे्नशन की ओर इशारा करते हैं.
पुरानी बीमारी का पता भी देते हैं
कई बार नाखूनाें पर एक लाइन सी दिखाई देती है. वह लाइन किसी पुरानी बीमारी की ओर इशारा करती है. चूंकि बीमारी के समय नाखूनाें की वृद्धि रुक जाती है. इसलिए यह लाइन नाखून में बन जाती है. इसे ब्यूज लाइन कहते हैं.