महापौर द्वारा स्थगित बैठक फिर एक महीने के लिए टली

पर्याप्त संख्या में नगरसेवकों के उपस्थित नहीं रहने से लेना पड़ा फैसला

    18-Sep-2026
Total Views |
 
GauriGanpati
पिंपरी, 17 सितंबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की स्थगित साधारण सभा गुरुवार काे महापाैर रवि लांडगे की अध्यक्षता में आयाेजित की गई. लेकिन, गाैरी-गणपति उत्सव की पृष्ठभूमि में भाजपा सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के कई नगरसेवक बैठक में अनुपस्थित दिखाई दिए. विशेष रूप से, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना देने के लिए रखे गए प्रस्ताव के दाैरान भी सदन में बड़ी संख्या में नगरसेवक माैजूद नहीं थे, जिस पर नेता प्रतिपक्ष भाऊसाहेब भाेईर ने ‘काेरम’ का मुद्दा उठाते हुए सदन के नेता पर तंज कसा.
 
बैठक की शुरुआत में भाजपा के सदन के नेता प्रशांत शिताेले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना देने का प्रस्ताव रखा. इस दाैरान उन्हाेंने माेदी काे जन्मदिन की बधाई दी.
 
इस प्रस्ताव का अनुमाेदन करते हुए नेता प्रतिपक्ष भाऊसाहेब भाेईर ने भी प्रधानमंत्री माेदी काे शुभकामनाएं दीं और उनके कार्याें की सराहना की. इसी दाैरान सदन के नेता प्रशांत शिताेले पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष भाऊसाहेब भाेईर ने उपस्थिति का मुद्दा उठाया. उन्हाेंने कहा आज इतनी बड़ी शख्सियत का जन्मदिन है, लेकिन बड़ी संख्या में नगरसेवक उपस्थित नहीं हैं. अगर काेरम पूरा हाेता ताे इस पर व्यापक चर्चा हाेती.