अमृतसर, 17 सितंबर (वि.प्र.)
पंजाब के 6 जिलाें में किसानाें ने रेल राेकाे आंदाेलन शुरू कर दिया है. अमृतसर से लेकर संगरूर तक ट्रेनें ठप हाे गईं. माेगा में पुलिस के साथ ध्नका- मु्नकी से तनाव हाे गया. राज्य सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर आंदाेलन की चेतावनी भी दी. पंजाब सरकार के मंत्रियाें के घराें के बाहर भी धरना दिया.
भारत-अमेरिका व्यापार समझाैता, किसानाें काे उचित दाम आदि काे लेकर आंदाेलन से सरकार की मुसीबतें बढ़ गईं हैं. माेगा में अपनी मांगाें काे लेकर केकेएम चैप्टर पंजाब से जुड़ी आठ अलग-अलग किसान जत्थेबंदियाें ने गांव महेश्वरी संधूया में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ राेष पंजाप्रदर्शन किया.
किसानाें काे रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से राेकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस ने किसानाें काे राेकने का प्रयास किया, लेकिन किसान पुलिस की बैरिकेडिंग काे पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने में सफल रहे और वहां धरना शुरू कर दिया. इस दाैरान रेलवे स्टेशन के बाहर किसानाें और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. किसानाें ने अपनी मांगाें काे लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने बताया कि किसान अपने मांगाें काे लेकर लगातार डीसी दफ्तर और पंजाब सरकार के मंत्रियाें के घर के बाहर धरना दिया.