भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने किए दगडूसेठ गणपति के दर्शन

शहर, राज्य व देश के नागरिकों की सुख-समृद्धि हेतु बाप्पा से की प्रार्थना

    18-Sep-2026
Total Views |

ShreemantDagdushethHalwaiGanpatiMandir 
पिंपरी/पुणे, 17 सितंबर (आ.प्र.)
भारतीय सिंधु सभा पुणे और पिंपरीचिंचवड़ शाखा के पदाधिकारियाें एवं सदस्याें ने पुणे के प्रसिद्ध श्रद्धा-स्थान श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति के सामूहिक दर्शन किए. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश पूजन से हाेती है. भाद्रपद महीने में हर साल ज्ञान (बुद्धि) के देवता यानी श्रीगणेशजी काे गणेशाेत्सव मनाया जाता है. इसी परंपरा का पालन करते हुए सिंधी समाज के कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा माेरया, मंगल मूर्ति माेरया के गगनभेदी जयघाेष से पूरे मंडप परिसर काे भक्तिमय बना दिया.
 
इस अवसर पर पिंपरी शाखा के अध्यक्ष मनाेहर जेठवानी ने कहा दगडूसेठ गणपति बप्पा के दर्शन से एक अलग ही असीम आनंद और ऊर्जा मिलती है.
 
उन्हाेंने सभी नागरिकाें और देश-प्रदेश काे प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने तथा सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना श्रीगणेश के चरणाें में की. इस भव्य आयाेजन में पिंपरी-चिंचवड़ शाखा अध्यक्ष मनाेहर जेठवानी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश हेमनानी, गेयान राेहरा, जितेंद्र चांदवानी, अनमाेल ठाकुर, मीनल ठाकुर, महेश चावलानी, अजीत कंजवानी, किशन भंसाली, संगीता सुखवानी, आरती सखरानी, हरेश मनछानी, दाैलत जेसवानी, आत्मप्रकाश मताई, मनाेज लीलानी, रमेश गुरुबानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
 
श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने हर साल भारतीय सिंधु सभा पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शाखा व सिंधी समाज काे बड़े सम्मान के साथ दर्शन का निमंत्रण देते हैं. इस स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सिंधु सभा की ओर से सुनील रासने काे भगवान झूलेलाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया.