पुणे, 17 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ज्येष्ठा- कनिष्ठा गौरियों (महालक्ष्मी) का बडी उत्साह के साथ गुरूवार को घर-घर में आगमन हुआ. सुबह से ही महिलावर्ग में गौरी आगमन की तैयारियां चल रही थी. गौरी आगमन के अवसर पर घर-घर में सजावट की गई है. साथ ही भोग लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी महानैवेद्य के रूप मेंं गौरी (महालक्ष्मी) के सामने रखे है. गणेशोत्सव में हर साल जेष्ठा-कनिष्ठा गौरी का आगमन अनुराधा नक्षत्र पर होता है. ज्येष्ठा नक्षत्र पर गौरी पूजन और भोजन यानी महानैवेद्य किया जाता है. मूल नक्षत्र पर गौरी का विसर्जन किया जाता है. इस वर्ष गुरूवार (17 सितंबर) को अनुराधा नक्षत्र पर घर-घर में शहनाई के सूर में ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरींओ का आगमन हुआ. शुक्रवार(18 सितंबर ) को ज्येष्ठा नक्षत्र पर गौरी पूजन कर महानैवेद्य दिखाया जाएगा. शनिवार (19 सितंबर) को मूल नक्षत्र पर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरीओं का विसर्जन किया जाएगा.