दगडूसेठ बप्पा के ‌‘एकदंत‌’ हेतु 55 हीराें का ‘सिंबल ऑफ ऑनर‌’

    19-Sep-2026
Total Views |


bfsrvg
 
 बुधवार पेठ, 18 सितंबर (आ.प्र.)

 आस्था की कोई धार्मिक सीमा नहीं होती, इसका सुंदर उदाहरण श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति उत्सव में देखने को मिल रहा है. गणपति बप्पा के ‌‘एकदंत‌’ रूप को समर्पित यह विशेष आभूषण, उत्सव के 134 वर्षों के इतिहास में पहली बार गणेश भक्त समर शेख की परिकल्पना से तैयार किया गया है. ‌‘अल रजा जेम्स एंड ज्वेलरी‌’ के प्रोपराइटर समर शेख ने यह अनूठा आभूषण तैयार किया है. इस अलंकार का नाम ‌‘सिंबल ऑफ ऑनर‌’ रखा गया है. समर शेख ने बताया इस आभूषण को तैयार करने में पांच कारीगरों ने दो महीने तक मेहनत की है. इसमें कुल 9.69 कैरेट के लगभग 55 हीरे जड़े गए हैं. बाजार में इस आभूषण की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है. बप्पा की सेवा करने और उनके ‌‘एकदंत‌’ रूप को समर्पित आभूषण बनाने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व का क्षण है.