अभिनेता गुलशन ग्रोवर व अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने की महाआरती
अभिनेता गुलशन ग्रोवर व अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के हाथों ‘श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट’ के गणपति की महाआरती संपन्न हुई.
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने श्री गणेश जी के दर्शन किए
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने श्री गणेश जी के दर्शन कर आरती की. उन्होंने बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की.
सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने किए श्रीजी के दर्शन
सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने श्री गणेश जी के दर्शन कर आरती की. उन्होंने बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
अभिनेत्री अक्षया गुरव सहित अन्य अभिनेत्रियों ने श्री के दर्शन किए
अभिनेत्री अक्षया गुरव, कृतिका तुलसकर, अनुप्रिता कडू और सानिका बनारसवाले ने भगवान गणेश जी के दर्शन कर आरती की.
विधायक चित्राताई वाघ ने श्री गणेश जी के दर्शन कर आरती की
विधायक चित्राताई वाघ ने श्रीजी के दर्शन कर आरती की. इस अवसर पर ट्रस्ट के उत्सव प्रमुख पुनीत बालन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.
विधायक विक्रम काकडे ने गणराया के दर्शन कर आरती की
विधायक विक्रम काकडे और अतिरिक्त मनपा आयुक्त राजेश बनसोडे ने श्री गणेश जी के दर्शन कर आरती की और बप्पा का आशीर्वाद ग्रहण किया.