नई दिल्ली, 18 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली हाईकाेर्ट ने छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी तरह के विक्ट्री जुलूस पर राेक लगा दी है. काेर्ट ने कहा कि यह राेक सड़काें के साथ-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस और हाॅस्टल में भी लागू रहेगी. चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने चुनाव नियमाें के उल्लंघन काे लेकर सभी छात्र संगठनाें और चुनाव लड़ रहे 140 उम्मीदवाराें काे नाेटिस जारी किया है. काेर्ट ने पूछा है कि नियमाें के उल्लंघन के आराेप में उन पर सामूहिक हर्जाना क्याें न लगाया जाए.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव के लिए शुक्रवार काे वाेटिंग हुई. डे काॅलेज के छात्राें के लिए वाेटिंग सुबह 8:30 बजे से दाेपहर 1 बजे तक हाेगी. वहीं, इवनिंग शिफ्ट के छात्राें के लिए वाेटिंग दाेपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक हाेगी. चुनाव के नतीजे 19 सितंबर काे आएंगे. एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू माैर्या काे प्रत्याशी बनाया है. वहीं, सीए ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा और उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चतरथ काे उम्मीदवार बनाया है. इस चुनाव में करीब 2.75 लाख छात्र वाेटिंग के लिए एलिजिबल हैं. यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है. 2025 के चुनाव में एबीवीपी ने 4 में से 3 पाेस्ट जीती थीं. दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाे कैंपस हैं.