एस.एम. जोशी हिंदी माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न

    19-Sep-2026
Total Views |
 
grwsd
पुणे, 18 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा द्वारा संचालित एसएम जोशी हिंदी माध्यमिक विद्यालय, पुणे में 14 सितंबर से 18 सितंबर तक गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया. 14 सितंबर को विद्यालय की प्रधानाचार्या रणबीर गौतम द्वारा गणेश जी की प्राणप्रि तष्ठा विधिवत संपन्न की गई. 15 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रा. माया मुले ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला. 16 सितंबर को लक्ष्मी गिडवाणी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया. 17 सितंबर को विद्यालय के पूर्व छात्र रिंकेश जैन द्वारा गणेश आरती संपन्न की गई. इसके बाद मंगीडकर के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‌‘व्यसनमुक्ति‌’ विषय पर आधारित विभिन्न आकर्षक प्रयोग और मॉडल प्रस्तुत किए. 18 सितंबर को श्री गणेश विसर्जन के साथ इस पांच दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेशोत्सव मंडल की समस्त स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया.