बंसी-रत्न वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विशिष्ट हस्तियों का सम्मान
गुरुदेव प.पू. रामनिक मुनिजी म.सा. का विशेष सत्कार किया जाएगा
19-Sep-2026
Total Views |
बावधन, 18 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित बंसीरत्न वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों एवं परिवारों को सम्मानित किया जाएगा. इन वार्षिक पुरस्कारों में जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं परिवारों को आदर्श माता-पिता, आदर्श परिवार, समाज शिरोमणि, समाज भूषण, समाज रत्न, मानव सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं ‘आइकॉन ऑफ राजस्थान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष पुरस्कार गुरुदेव प.पू. रामनिक मुनीजी म.सा.(वाणी के जादूगर) को प्रदान किया जाएगा. इस वर्ष इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों का दसवां वर्ष है. रविवार, 27 सितंबर को यह कार्यक्रम साधना सदन (शिव शंकर सभागृह, महर्षि नगर) में दोपहर 3 बजे से होगा. नामांकन के लिए https://forms. gle/TasJL7HDQa97HkK99 इस लिंक पर संपर्क किया जा सकता है. तथा नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार, 25 सितंबर होगी. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिंसा वेिश भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनीजी करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं आयसर के सलाहकार अरविंद नाटू, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. इन पुरस्कारों के साथ-साथ जैन, गुजराती, माहेेशरी एवं अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा. कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. उन्हें अधिक जानकारी www. suryadatta.org पर मिल सकेगी. सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रा.डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा यह कार्यक्रम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें उनके करियर एवं जीवन में उपयुक्त अवसरों और सही दिशा का मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. पात्र विद्यार्थियों को सूर्यदत्त की वेबसाइट पर उपलब्ध “Meritorious Student Felicitation Form’ भरना होगा तथा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है.