जापान को हराकर भारत एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहचा

    19-Sep-2026
Total Views |

Women 
निशिन, (जापान) 18 सितंबर (वार्ता)
श्री चरणी (चार विकेट) और शेफाली वर्मा ( दाे विकेट/ नाबाद 40) रन के शानदार प्रदर्शन की बदाैलत भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार काे एशियाई खेलाें की क्रिकेट स्पर्धा के चाैथे क्वार्टरफाइनल में जापान की टीम काे 90 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
 
जापान के 57 रनाें के जवाब में भारतीय टीम ने पांच ओवराें में दाे विकेट पर 59 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया. शेफाली वर्मा ने 15 गेंदाें में छह चाैके और दाे छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 40) रन बनाये.
 
ऋचा घाेष छह गेंदाें में (12) रन बनाकर नाबाद रही. भारत के दाेनाें विकेट दूसरे और तीसरे ओवर में जी कमालिनी (शून्य) और भारती फूलमाली (छह) रन के रूप में गिरे. जापान की ओर से नाेनाेहा यासुमाेटाे और अयाका काटाेस्टैफाेर्ड ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया.
 
इससे पहले आज यहां हरमनप्रीत काैर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर जापान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम के लिए हारूना इवासाकी और अयाका काटाे-स्टैफाेर्ड की सलामी जाेड़ी ने संघर्षपूर्ण शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 24 रन जाेड़े.
 
सातवें ओवर में श्री चरणी ने हारूना इवासाकी 22 गेंदाें में (10) रन काे आउट कर इस साझेदारी काे ताेड़ा. इसके बाद जापान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते नजर आये और उनकी पूरी टीम 19.5 ओवराें में 57 रन के स्काेर पर सिमट गई.