‌‘ग्रहणी मंथन 2026‌’ में आयुर्वेद और गट हेल्थ पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

देशभर के 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता; 200 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत, 12 विशेषज्ञों ने साझा किए चिकित्सकीय अनुभव

    19-Sep-2026
Total Views |
 
gwre
संत तुकारामनगर, 18 सितंबर (आ.प्र.)
आयुर्वेद में ग्रहणी, अग्नि, पाचन क्रिया और आंतों के स्वास्थ्य पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन ‌‘ग्रहणी मंथन-2026‌’का आयोजन 6 सितंबर को आचार्य अत्रे रंगमंदिर, पिंपरी में किया गया. सम्मेलन में देशभर से 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. निमा आयुर्वेद फोरमकेंद्रीय परिषद और पी.डी.ई.ए. कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च सेंटर, निगड़ी के सहयोग से आयोजित सम्मेलन को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान वेिशविद्यालय का शैक्षणिक समर्थन और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के राष्ट्रीय आयोग की मान्यता प्राप्त थी. आयोजन वैद्य निलेश लोंढे, प्राचार्या वैद्य रागिनी पाटिल और पीएच.डी. निदेशिका वैद्य मीनल लाड के मार्गदर्शन में हुआ. उद्घाटन में डॉ. महेश कुमार दधीच, डॉ. मानसी देशपांडे, प्रा. डॉ. एन. जे. पवार, डॉ. मोहम्मद मझाहिर आलम, डॉ. आशुतोष कुलकर्णी, डॉ. राजू तातेवार और वैद्य अमोल ठवली उपस्थित थे. वैद्य मनोज एम. देशपांडे, वैद्य वैभव मेहता, वैद्य श्रीरंग गलगली और वैद्य महेश ठाकुर ने विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया. दो परिसंवादों में वैद्य सोहम पाठक, वैद्य आशुतोष नानल, वैद्य रेणुका कुलकर्णी, वैद्य ज्योति मुंदर्गी, वैद्य मयूर सुराणा, वैद्य आदित्य इंदाणी, वैद्य विनीता देशमुख और वैद्य सतीश भट्टड़ने विचार रखे. सम्मेलन में 200 से अधिक शोधपत्र व पोस्टर प्रस्तुत किए गए.