डेनवर में ‌‘पंचाहनिका प्रतिष्ठा महोत्सव‌’ उत्साह के साथ संपन्न

अमेरिका में अलौकिक मंदिर का निर्माण : पर्यूषण और दशलक्षण पर्व में चारों संप्रदायों की एकता का आदर्श दिखा

    19-Sep-2026
Total Views |
 
gvrdwv
अमेरिका, 18 सितंबर, (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) ‌
‘जैन समाज ऑफ कोलोराडो‌’ द्वारा डेनवर में बड़ी धूमधाम से जैन मंदिर की ‌‘पंचाहनिका प्रतिष्ठा महोत्सव‌’ संपन्न हुआ. इस अवसर पर यहां जैन एकता का आदर्श नजर आया. पंथ के भेदभाव भूलकर चारों संप्रदाय ने मिलकर भव्य दिव्य अलौकिक मंदिर का निर्माण कर मूलनायक श्री शंखेेशर पोर्शनाथ, श्री आदिनाथ दादा एवं श्री महावीर स्वामी एवं देवी-देवताओं की प्रतिमा से सुशोभित मंदिर की प्रतिष्ठा हुई है. गौरव की बात है कि, बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित रहे और अमेरिका के विभिन्न शहरों से गणमान्य उपस्थित थे. यहां अभी दशलक्षण पर्व आरंभ हुआ है. उच्च शिक्षा और नौकरी हेतु अपनी मातृभूमि से दूर अनेक वर्षों से इस शहर में करीबन 90 परिवार बसे है और 800 मिल परिक्षेत्र तक कोई जैन मंदिर नहीं है. मंदिरजी में नवकार मंत्र, उवसगहरम्‌‍ स्तोत्र, पंच परमेष्टि पट, श्री गौतम स्वामी, श्री मणिभद्र वीर, पद्मावती देवी एवं सरस्वती देवी की प्रतिमा विराजमान की गई है. मूलनायक श्री पोर्शनाथ भगवान की प्रतिष्ठा का लाभ दिनेशभाई छेड़ा एवं राजू भाई छेड़ा ने लिया. श्री शांतिनाथ भगवान एवं श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा का लाभ पुणे निवासी उर्मिला सतीश भलेचंदजी शाह परिवार के सुपुत्र चिराग शाह एवं नीलेश रसिकलाल सुराणा ने लिया. महावीर स्वामी की प्रतिष्ठा का लाभ राजेश जैन, धार्मिक मेहता, जय शाह परिवार ने लिया द्वारोद्घाटन का लाभ राहुल राठौड़ परिवार ने लिया. मुंबई निवासी संगीत सम्राट अनिल गेमावत ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति संगीत से मंत्र मुग्ध किया. विधिकर गुरु नरेंद्र कोरडिया एवं श्री पंडित महेश जैन ने सुंदर पूजा-पूजन करवाया. कोलोराडो समाज के अध्यक्ष चिराग सतीश शाह ने पधारे सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया.