वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी : राहुल गांधी

भाजपा व चुनाव आयोग पर बरसते हुए कहा- टीएमसी के साथ अन्याय किया जा रहा

    19-Sep-2026
Total Views |

Chunav 
नई दिल्ली, 18 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीएमसी के चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर राेक लगाने के चुनाव आयाेग के आदेश की आलाेचना की. उन्हाेंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है. वाेट चाेरी और सरकार चाेरी के बाद अब पार्टी चाेरी हाे रही है. उन्हाेंने भाजपा व चुनाव आयाेग पर बरसते हुए कहा-टीएमसी के साथ अन्याय किया जा रहा है.
 
राहुल गांधी ने शुक्रवार काे ए्नस पर लिखा- पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस. हर बार एक ही पैटर्न- बीजेपी और चुनाव आयाेग मिलकर एक पार्टी काे ताेड़ते हैं. उन्हाेंने लिखा- जब पूरी की पूरी पार्टी चाेरी हाे सकती है, ताे कराेड़ाें भारतीयाें के वाेट चाेरी हाेना भी हैरानी की बात नहीं. वाेट चाेरी. सरकार चाेरी. अब पार्टी चाेरी - ये हमारे लाेकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं. 21 जून 2022 काे शिवसेना में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट अलग हुए थे. इसी तरह 2 जुलाई 2023 काे एनसीपी में शरद पवार और अजित पवार गुट अलग हुए थे. बीजेपी ने असंवैधानिक रूप से आईटीसी के नाम और चुनाव चिह्न पर कब्जा कर लिया है. यह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से माेदी जी काे देर रात दिया गया जन्मदिन का ताेहफा है. चुनाव आयाेग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बीजेपी के हाथाें की कठपुतली के अलावा और कुछ नहीं है. उन्हाेंने कहा- पार्टी काे ममता बनर्जी ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ बनाया था.