बिल्डरों की गुमनाम शिकायतों से हम डरने वाले नहीं

बैंक और बिल्डरों के गठजोड़ मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा

    19-Sep-2026
Total Views |
 
SupremeCourt
नई दिल्ली, 18 सितंबर (वि.प्र.)
बिल्डराें की गुमनाम शिकायताें से हम डरने वाले नहीं हैं. यह सख्त टिप्पणी शुक्रवार काे एक सुनवाई के दाैरान सुप्रीम काेर्ट ने किया. बैंक व बिल्डराें के गठजाेड़ मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- गुमनाम शिकायतें भेजकर दबाव बनाने का प्रयास सफल नहीं हाेगा, क्योंकि हम डरने वाले लाेग नहीं नहीं है.
 
जांच कराएंगे कि बिना नाम बताए चुपचाप शिकायतें आखिर काैन कर रहा ? विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार बिल्डराें की तरफ से गुमनाम शिकायताें पर सुप्रीम काेर्ट ने सख्ती दिखाई है और सीबीआई जांच के संकेत दिए हैं. बेंच ने कहा कि उन्हें समझना हाेगा कि हम मजबूत लाेग हैं. ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं. जजाें, एमिकस क्यूरी और वकीलाें के खिलाफ भेजी जा रही गुमनाम शिकायताें काे सुप्रीम काेर्ट ने गंभीरता से लिया है. बिल्डर-बैंक गठजाेड़ और हाेम लाेन सबवेंशन स्कीम के दुरुपयाेग से जुड़े मामले की सुनवाई के दाैरान काेर्ट ने ऐसी शिकायताें काे दबाव बनाने की काेशिश बताया. चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि ज़रूरत पड़ी ताे सीबीआई से जांच करवाई जाएगी कि इन शिकायताें के पीछे काैन है.
 
चीफ जस्टिस, जाेयमाल्या बागची और जस्टिस वी. माेहना की बेंच ने कहा, बहुत ज़्यादा संभावना है कि इन शिकायताें के पीछे बिल्डर हाें और शायद कुछ वकील जिन्हाेंने उन्हें ऐसी गलत सलाह दी हाे. लेकिन उन्हें समझना हाेगा कि हम मजबूत लाेग हैं. ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं. हमें दबाव में लेने की काेशिश सफल नहीं हाेगी.
 
काेर्ट ने एडिशनल साॅलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी काे शिकायताें का एक सेट साैंपते हुए कहा कि वह पता लगवाएं कि इन शिकायताें के पीछे काैन है? अगली सुनवाई पर शिकायताें का एक और सेट दिया जाएगा. काेर्ट ने संकेत दिया कि शिकायताें के पीछे बिल्डर या उनके लिए काम करने वाले वकील पाए गए ताे एफआईआर दर्ज कर जांच काे उसके तार्किक परिणाम तक पहुंचाया जाएगा.