खड़की, 18 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वेिशकर्मा जयंती के अवसर पर गुरूवार (17 सितंबर) को खड़की स्थित क्वीन मैरीज टेक्निकल इंस्टीट्यूट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जुलाई में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट में इंजीनियरिंग तथा आईटी ट्रेड से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वेिशकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. मुकुंद कुलकर्णी ने की. उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समारोह के दौरान प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए. संस्थान के प्राचार्य कर्नल डॉ. वसंत बल्लेवार उपस्थित थे. उपप्राचार्य एस.एल. पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया. सूत्रसंचालन मधुसूदन शिंदे ने किया.