आईटीआई में शुरू होगा ‌‘ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल‌’!

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लाइसेंस प्रक्रिया की जा सकेगी

    02-Sep-2026
Total Views |

GRSWF


 निगड़ी, 1 सितंबर (आ.प्र.)
 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के छात्रों को व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ ड्राइविंग का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई परिसर में ही ‌‘ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल‌’ (वाहनचालक प्रशिक्षण स्कूल) शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की मंजूरी की प्रक्रिया जारी है. आईटीआई के परिसर में ही ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें वाहन चलाने का प्राथमिक ज्ञान, यातायात नियम, सुरक्षित ड्राइविंग कौशल और प्रत्यक्ष रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध होगी. यह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जा सकेगी. ड्राइविंग कौशल हासिल होने से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी. उद्योग, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और सेवा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुशल ड्राइवरों की आवश्यकता होती है. ऐसे में इस अतिरिक्त कौशल का फायदा छात्रों को मिल सकता है. ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू करने के लिए आरटीओ की मंजूरी अनिवार्य है.